फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मीटरों में गड़बडी पर 50 पर रिपोर्ट दर्ज

मीटरों में गड़बडी पर 50 पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Dec 2018 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
मीटरों में गड़बडी पर 50 पर  रिपोर्ट दर्ज
मीटर में गड़बड़ी करने वाले 50
विज्ञापन

उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज
- विभिन्न थानों में जेई और एसडीओ करा रहे हैं मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जिले में चलाए जा रहे औचक मीटर परीक्षण में 50 उपभोक्ताओं के खिलाफ विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उपभोक्ताओं ने मीटर से छेड़छाड़ कर रखी थी तो कुछ मीटर को बाईपास कर बिजली का प्रयोग कर रहे थे। इन उपभोक्ताओं के मीटर बदल दिए गए हैं और अन्य उपभोक्ताओं की भी जांच की जा रही है।
दरअसल, पिछले दिनों कुछ मीटरों में 20 से लेकर 80 यूनिट ही बिजली की खपत देखने को मिली। बिल एजेंसी बदलने के बाद इस तरह की बात मामले सामने आए तो निगम के एमडी आशुतोष निरंजन ने 10 फीसदी मीटरों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, जिसके बाद पहले चरण में दो हजार मीटरों की जांच करने की योजना बनाई गई। अभी करीब 200 मीटरों की जांच हुई है, जिनमें 80 से अधिक मीटर खराब मिले हैं। इनमें से 50 मीटरों में गड़बड़ी मिली है। इनके द्वारा मीटर बाईपास करने और चिप लगाने जैसी गड़बड़ी सामने आई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इन उपभोक्ताओं के खिलाफ जेई और एसडीओ ने विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

---------
कम रीडिंग वाले मीटर चेकिंग के लिए चिन्हित
विद्युत निगम की ओर से एसडीओ और जेई स्तर पर ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया था, जिनके मीटर में बिजली खपत कम दिख रही है। इनमें कुछ उपभोक्ताओं के घर पर सही में बिजली का कम प्रयोग मिला है। जबकि कुछ उपभोक्ताओं द्वारा गड़बड़ी की हुई थी। जिन मीटरों में कम यूनिट आ रही है, उन्हीं मीटरों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बयान...
यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर कम बिल उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच शुरू की थी। जांच शुरू हुई तो गड़बड़ी अधिक मिली है। अब कम बिल वाले सभी उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच कराने की योजना बनाई जा रही है। फिलहाल 50 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- एके सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम, नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed