{"_id":"5b985d2c867a557ea274d057","slug":"191536711980-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर ठगी
Updated Wed, 12 Sep 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी
- सेक्टर-6 स्थित ऑफिस में ऑडिशन देने के लिए बुलाया था
- पीड़ितों ने ढाई साल बाद सेक्टर-20 कोतवाली में दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फिल्म में कलाकार का अभिनय दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इसके शिकार लोगों ने मंगलवार को मामले की शिकायत सेक्टर-20 पुलिस से की। आरोपियों ने सेक्टर-6 में ऑफिस बनाकर लोगों को बुलाया था और वहीं पर फिल्म में काम दिलाने के बहाने 20 से 50 हजार रुपये लिए थे।
दिल्ली निवासी सीमा, नोएडा के सेक्टर-93 निवासी सरबजीत सिंह, आकाश भाटिया, निशांत पंवार और यूपी पुलिस के मेरठ में तैनात सिपाही दीपक इस ठगी के शिकार हुए हैं। पीड़ित निशांत पंवार ने बताया कि वह थियेटर कर रहे हैं और उन्हें 2016 में एक फोन आया। कॉलर ने उन्हें कलाकार बनने का मौका देने की बात कही और नोएडा सेक्टर-6 स्थित ऑफिस बुलाया। यहां उनकी मुलाकात रोहित कौशिक नामक युवक और एन अब्बास नामक युवती से हुई थी। उन्होंने लोगों से सेक्टर-6 में ऑडिशन के नाम पर 10, 20, 30 और 50 हजार रुपये लिए थे। इसमें दावा किया गया था कि वह हिंदी फिल्म बना रहे हैं और जल्द ही उसका काम शुरू किया जाएगा। इसलिए उन्हें फिल्म में नए कलाकार चाहिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों द्वारा ऑडिशन के लिए झांसा दिया जाता रहा। करीब एक माह तक दोनों ने कई लोगों से रुपये हड़पे और फिर ऑफिस बंद करके मुंबई चले जाने की बात कही। वहां पर भी कई बार बात हुई तो जल्द ही फिल्म शुरू करने की बात कहते रहे हैं और अभी तक झांसा दे रहे हैं। इंस्पेक्टर मनोज पंत का कहना है कि शिकायत मिली है जिसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।