{"_id":"5b786b7542c792465e1e85b3","slug":"181534618485-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज ने मजबूरी में बेचा था घर : एडीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जज ने मजबूरी में बेचा था घर : एडीएम
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेवानिवृत्त कर्नल और एडीएम के परिवार के बीच सेक्टर-29 में मकान में तोड़फोड़ को लेकर हुआ विवाद कोई पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि इस मकान को 3 साल पहले भी एक जज ने मजबूरी में बेचा था। एडीएम ने आरोप लगाया है कि कर्नल ने जज को परेशान कर दिया था। इससे उन्होंने बाजार दर से भी काफी कम दाम में मकान बेच दिया था। जब जज को इतना परेशान कर दिया है तो मेरी क्या हालत रही होगी। उन्होंने बताया कि 3 साल पहले उन्होंने एक जज से मकान खरीदा था। उन्होंने यह सोचकर मकान खरीदा था कि देश की सेवा करने वाले लोगों के बीच रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। बच्चों पर भी अच्छा असर पडे़गा। जब मकान खरीदने के बाद उसमें मरम्मत का कार्य कराना शुरू किया था तो सेवानिवृत्त कर्नल को उसी समय आपत्ति होने लगी थी। कई बार उन्होंने बैठकर समझाया था, लेकिन वह शिकायत करते रहे और वह भी उनकी शिकायतों का जवाब देते रहे। अब उनकी पत्नी के साथ उन्होंने छेड़छाड़ की है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। वहीं, एडीएम की पत्नी ने कहा कि उनके द्वारा दर्ज कराए गए मामले को कम करने के लिए एक विश्ेाष समूह के लोग इसमें शामिल हो गए हैं।
लखनऊ तक पहुंचा छेड़छाड़ का मामला
सेवानिवृत्त कर्नल की गिरफ्तारी का मामला पंचम तल लखनऊ तक पहुंच गया है। अधिकारिक सूत्र बताते हैं कि एडीएम के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है। एडीएम ने 8 अगस्त को डीएम को दिए गए एक पत्र में कुछ ऐसी भाषा का प्रयोग किया था जिसके अनुसार उन्होंने पद की गरिमा को भंग किया है। कार्रवाई के पीछे यही पत्र माना जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो इस मामले में एडीएम पर कार्रवाई की गई तो पीसीएस एसोसिएशन समर्थन में आ सकती है।
एडीएम और वीरेंद्र के मकान हुए बंद
वीरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद सेक्टर-29 में उनका घर बंद हो गया था। इसके बाद जब विवाद बढ़ा तो शुक्रवार शाम को एडीएम भी घर बंद करके अपने किसी दूसरे आवास में रहने के लिए चले गए हैं। सोसायटी में अकसर लोगों का जमावड़ा लग रहा था। इससे दोनों पक्षों के लोग वहां पहुंच रहे थे। एडीएम भी विवाद से बचने के लिए शुक्रवार को बच्चों के साथ दूसरे आवास में पहुंच गए हैं।