फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चार लाख के नशीले पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

चार लाख के नशीले पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 14 Jun 2018 07:19 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
चार लाख के नशीले पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार
चार लाख के नशीले पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन


नूंह। चार लाख के नशीले पदार्थ (गांजे) के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें 14 दिन के लिए भोंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस अब नशीले पदार्थ के यहां पहुंचने संबंधित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
सीआइए पुलिस नूंह ने मंगलवार शाम को दो लोगों को 81 किलो 240 ग्राम गांजे के साथ दिल्ली-अलवर रोड स्थित मरोड़ा आइटीआई के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मालब गांव के दो लोग बड़ी मात्रा में गांजे की खेप लेकर दिल्ली-अलवर रोड से निकलेंगे। सीआईए के इंस्पेक्टर शमशुद्दीन ने टीम गठित कर मरोड़ा आईटीआई के सामने शाम चार बजे नाका लगा दिया। इस दौरान पुलिस को मालब गांव की ओर से एक गाड़ी दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी वापस मोड़ने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर गाड़ी पकड़ ली। गाड़ी रुकवाई तो उसमें से बदबू आई, जिस पर पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की। इस दौरान दो बैगों में गांजा मिला। पुलिस ने मालब गांव निवासी गाड़ी के चालक साबिर पुत्र फारूख व इब्राहिम पुत्र शेरखां को गांजा व गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ओडीशा से लेकर आए थे,
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे गांजे को राजस्थान के तिजारा के जयरौली गांव में बेचने के लिए जा रहे थे। एक व्यक्ति से उनकी गांजा खरीदने को लेकर डील हुई थी। वे मालब गांव से नूंह-तावडू होते हुए जयरोली के लिए जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि एक किलोग्राम गांजे की कीमत 4800 रुपये के हिसाब से तय हुई थी। यह पूरा गांजा वे करीब 4 लाख रुपये में बेचने वाले थे। आरोपियों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले वे भुवनेश्वर (ओडीशा) से गांजा लेकर आए। यहां किसी राजू नाम के व्यक्ति से आरोपियों का संपर्क था। फोन पर बातचीत के बाद आरोपी उड़ीसा जाकर राजू के माध्यम से गांजा लेकर आते थे। करीब तीन महीने पहले भी आरोपी गांजा लेकर आए थे। जिसे इलाके व अन्य जगहों पर बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
दो लोगों को 81 किलो 240 ग्राम गांजा व गाड़ी समेत गिरफ्तार किया गया। मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है।
-शमसुद्दीन, इंस्पेक्टर सीआइए प्रभारी नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed