{"_id":"5aeda1ea4f1c1b330a8b8548","slug":"181525522922-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुलहनों को चार दिन तक बनाने बंधक बनाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुलहनों को चार दिन तक बनाने बंधक बनाने का आरोप
Updated Sat, 05 May 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हनों को चार दिन तक बंधक बनाने का आरोप
शादी के बाद दुल्हनों को चार दिन तक बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की सास और पतियों सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
नगीना क्षेत्र के गांव बनारसी निवासी फजरू ने बताया कि उसने अपनी दो बेटियों की शादी 1 अप्रैल को तावडू निवासी शकील और मुस्तकीम के साथ की थी। शादी में हैसियत से बढ़कर उपहार स्वरूप काफी सामान दिया। लेकिन ससुराल वाले उसकी बेटियों से खुश नहीं बताए गए। जबकि शादी से पहले ससुराल वालों ने दोनों लड़कियों को देखने की रस्म पूरी की थी। पीड़ित ने बताया कि शादी के बाद उसकी दोनों बेटियां ससुराल में चार दिन रहीं। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों को बंधक बनाकर रखा और किसी ने उनसे कोई बात नहीं की। चार दिन बाद जब वह बेटियों को लेने दामाद के घर गए तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और रिश्ता खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद वह बेटियों को लेकर घर आ गया। लेकिन दामाद उसकी बेटियों को लेने नहीं आए।
पीड़ित ने बताया कि वह दो बार बिरादरी को लेकर रिश्ते को बनाए रखने के लिए गया लेकिन आरोपियों ने बिरादरी की बात नहीं मानी और रिश्ता रखने से इंकार कर दिया। 3 मई को वह एक बार फिर पंचायत लेकर बेटियों की ससुराल पहुंचा। पंचायत सदस्य तावड़ू बाईपास पर पहुंचे और वही एक होटल पर बैठकर लड़कियों के ससुर अलीशेर की बुलाया। आरोप है कि अलीशेर ने बिरादरी में आते ही गली-गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही अलीशेर के परिजन हाथों में लाठी-डंडे, लोहे के पंच लेकर आ गए और उनके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में उसका भतीजा
विज्ञापन
वाजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजिज लोगों ने मुश्किल से बचाया। उपचार के लिए उसके भतीजे की नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी नसीर, मुनफेद, शकील, मुस्तकीम, वकील व अलीशेर निवासी तावड़ू बाईपास के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।