फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मेकअप आर्टिस्ट को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा

मेकअप आर्टिस्ट को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा

Mon, 13 May 2019 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
मेकअप आर्टिस्ट को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा
वेतन मांगने पर महिला मेकअप
विज्ञापन

आर्टिस्ट को बेरहमी से पीटा
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित सैलून और फिर सड़क पर 11 मई को वारदात, वीडियो वायरल
- दुष्कर्म की भी कोशिश, पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में मेकअप आर्टिस्ट महिला को सरेराह जमीन पर गिराकर तीन लोगों के बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना के वायरल वीडियो में सैलून संचालक वसीम और उसके दो साथी महिला को बाल पकड़कर जमीन पर गिराकर डंडे आदि से पीटते और गाली देते नजर आ रहे हैं। वारदात 11 मई की है। महिला का आरोप है कि वेतन मांगने पर सैलून संचालक समेत तीन आरोपियों ने यह करतूत की। शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने महिला हेल्पलाइन पर कॉल की। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज कर मुख्य आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है।
नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित वीनस यूनीसेक्स सैलून में काम कर चुकी मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि उसने लगभग दो माह काम किया था। उसने शोषण से परेशान होकर नौकरी छोड़ी थी। सैलून मालिक वसीम बकाया वेतन के लिए उसे कई दिन से टरका रहा था। 11 मई को वह बकाया वेतन लेने पहुंची तो वसीम ने अपने साले और एक साथी शेरा के साथ मिलकर उसे एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी, बेसबॉल बैट, लाठी-डंडे आदि लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उसे सैलून में पीटा और फिर पीटते हुए सड़क पर ले गए। यहां भी तीनों ने उसे बेरहमी से बाल पकड़कर जमीन पर गिराकर पीटा। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। महिला ने मामले की शिकायत नॉलेज पार्क थाने में की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके चलते उसने रविवार को महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल की। इसी बीच, उससे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोमवार को महिला ने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर वसीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिला ने दिखाया साहस, हाथ पर काटा
महिला ने आरोपियों से बचने के लिए खूब विरोध किया। उसने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई और अपने बचाव में उन पर हमला भी किया। इससे पहले सैलून के भीतर भी आरोपियों ने जब उससे दुष्कर्म की कोशिश की तो उसने एक आरोपी के हाथ पर काट लिया। बाद में तीनों आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान अधिकांश राहगीर मूकदर्शक ही बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ और मारपीट की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सैलून संचालक वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- विनीत जायसवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed