{"_id":"5b6331bf4f1c1ba33e8b4baf","slug":"171533227455-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली में गिरफ्तार बदमाशों को रिमांड पर लेगी नोएडा पु लिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में गिरफ्तार बदमाशों को रिमांड पर लेगी नोएडा पु लिस
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ध्यानार्थ
--
सराफ को गोली मारने के मामले में दिल्ली में चार धरे
- रिमांड पर लेगी नोएडा पुलिस, 14 जुलाई को दलित प्रेरणा स्थल के पास हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
सेक्टर-20 क्षेत्र स्थित दलित प्रेरणा स्थल के बाद सराफ से लूटपाट करने के इरादे से गोली मारने के मामले में चार बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब नोएडा पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी। बदमाशों ने जेवरात लूटने के चक्कर में सराफ को गोली मारी थी। चारों की पहचान फरीदबाद निवासी सलीम सैफी, दिल्ली निवासी अरुण, मो. रजा और तरुण शर्मा के रूप में हुई है।
इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि सीलमपुर निवासी सराफ अमित सैनी 14 जुलाई की शाम को ओखला स्थित अपनी ज्वैलर्स की दुकान को बंद करके बाइक से घर के लिए निकला था। जब वह नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल के पास पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर बैग लूट लिया था। उनको दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया तो कई वारदात कबूली, इनमें नोएडा वाली घटना भी शामिल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों को पता था कि वह सराफ है और रोज बैग लेकर चलता है तो हो सकता है कि उसमें जेवरात और नकदी रहती हो। इसी के चलते रेकी की और 14 जुलाई को घटना को अंजाम दिया गया। मगर बैग में लंच बॉक्स और दुकान की चाबी मिली थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लाकर और पूछताछ की जाएगी।