फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवक की गला रेतकर हत्या

युवक की गला रेतकर हत्या

Sun, 05 May 2019 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
युवक की गला रेतकर हत्या
युवक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

नोएडा। सदरपुर में बदमाशों ने एक युवक के मुंह में कपड़ा ठूंसा और गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी ने दो लोगों पर शक जताया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने युवक के चाचा की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी श्यामसुंदर (32) परिवार के साथ सदरपुर में बसंत चौहान के मकान में किराए पर रहता था और शीशा कटिंग का काम करता था। 8 महीने पहले ही पत्नी अंजलि व तीन बच्चों के साथ वह नोएडा आया था। चाचा प्रदीप कुमार भी पड़ोस में रहते हैं। रविवार सुबह प्रदीप को श्यामसुंदर की हत्या की सूचना मिली तो वह भतीजे के घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अंजलि का कहना है कि शनिवार देर रात उनके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, तभी दो बदमाश आए और उसके सिर पर मार दिया जिससे वह बेहोश हो गई। रविवार सुबह करीब 8 बजे होश आया तो उसने श्यामसुंदर का शव पड़ा देखा। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed