{"_id":"5b562bd14f1c1b45748b6ab5","slug":"161532373969-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई नवेली दुल्हन लेकर नकदी और जेवरात लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई नवेली दुल्हन लेकर नकदी और जेवरात लेकर फरार
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
इटावा और मैनपुरी के ध्यानार्थ
नकदी-जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हुई लुटेरी दुल्हन
घर से डेढ़ लाख के जेवरात और 40 हजार रुपये लेकर भागी
दो माह पहले हुई शादी, पीड़ित पति ने पुलिस को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शादी करके पति के घर से डेढ़ लाख के जेवरात और 40 हजार रुपये लेकर नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस को पीड़ित युवक ने शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि यह ठग गिरोह है, जो पहले शादी कराता है और फिर मौका पाकर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो जाता है।
इटावा निवासी केपी सिंह की दो माह पहले ही मैनपुरी की युवती से शादी हुई थी। शादी में एक बिचौलिया शामिल था और वह उसके घर पर आता-जाता रहता था। उसने अपनी जानकार युवती से शादी कराई थी। एक माह पहले ही केपी सिंह इटावा से नोएडा पत्नी को लेकर आया था। वह नोएडा के फेज-दो स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। 3 दिन पहले ही उसकी शादी कराने वाला बिचौलिया राजू भी मैनपुरी से आया हुआ था। शनिवार सुबह केपी सिंह नौकरी पर गया था, जबकि बिचौलिया भी किसी काम की तलाश में कहीं उसके साथ ही घर से निकल गया था। जब शाम को केपी सिंह आया, तो देखा कि कमरे पर ताला लगा था।
आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि जो उसके घर पर दो दिन से रह रहा था, वह एक घंटे बाद ही वापस आ जाता था और शनिवार सुबह ही उसकी पत्नी के साथ बड़ा सा बैग लेकर निकल गया। केपी सिंह ने घर का ताला तोड़कर कमरे में देखा, तो अलमारी में रखे डेढ़ लाख के जेवरात और 40 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
ठगी का लग रहा मामला
घटना की शिकायत मिली है और जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जो मामला आ रहा है, वह ठगी का प्रतीत हो रहा है। चूंकि जिस तरह से दुल्हन और उसका प्रेमी गए हैं, उससे साफ है कि वह शादी करके लोगों को ठगने का काम करते हैं।
-अनिल कुमार शाही इंस्पेक्टर, सेक्टर-39 थाना