{"_id":"5c096d50bdec22413d18f972","slug":"15441217211513-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करावल नगर में 13 साल किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करावल नगर में 13 साल किशोरी के साथ दुष्कर्म
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 साल की किशोरी से दुष्कर्म
नई दिल्ली। करावल नगर इलाके में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले किशोर ने अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है। बुधवार को पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इस बीच आरोपी उसे बहला-फुसला अपने साथ खाली प्लॉट में ले गया। वहां आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। ब्यूरो
----
द्वारका कोर्ट में हुई मॉकड्रिल
नई दिल्ली। द्वारका जिला कोर्ट मेंबुधवार दोपहर करीब 3.00 बजे आतंकी घुस जाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पुलिस, एंबुलेंस, दमकल और अन्य बचाव दल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कोर्ट में मौजूद लोग भी बुरी तरह घबरा गए। लेकिन बाद में उन लोगों को पता चला कि कोर्ट में कोई आतंकी नहीं घुसा बल्कि यहां मॉकड्रिल चल रही है। मॉक ड्रिल में अन्य एजेंसियों ने भी हिस्सा लिया। ब्यूरो
----
तीन जगह लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली। राजधानी में अलग-अलग तीन जगहों पर आग लग गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। तीनों ही हादसों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कीर्ति नगर में बुधवार देर रात कबाड़ के गोदाम में आग लगी। दमकल की 16 गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दूसरी घटना बवाना सेक्टर-3 में प्लास्टिक फैक्टरी में हुई। यहां दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा गया। वहीं तीसरी घटना नरेला इलाके में हुई। यहां जूते चप्पल बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। दमकल की आठ गाड़ियों ने इस पर काबू पाया। ब्यूरो