फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बीमार पत्नी की दवाई लेने निकले युवक को बदमाशों लूटा

बीमार पत्नी की दवाई लेने निकले युवक को बदमाशों लूटा

Tue, 04 Dec 2018 09:55 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
बीमार पत्नी की दवाई लेने निकले युवक को बदमाशों लूटा
पत्नी की दवा लेने गए युवक को लूटा
विज्ञापन

नई दिल्ली। देशबंधु गुप्ता रोड पर शनिवार आधी रात को एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। पति ललित प्रसाद (31) बदहवास होकर दवा लेने अस्पताल की ओर भागा। रास्ते में उसे बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और लूटपाट करने लगे। उसने दवा लेने जाने की बात कह बदमाशों से छोड़ने की खूब गुजारिश की, पर वे नहीं माने और लूटपाट कर फरार हो गए। घायल हालत में वह घर पहुंचा तो परिजनों ने आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, ललित परिवार के साथ एच-ब्लॉक बापा नगर, करोल बाग में रहता है। वह प्रिंटिंग का काम करता है। रविवार रात करीब एक बजे ललित की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह दवा लेने जीवन माला अस्पताल की ओर पैदल ही जाने लगा। डीबीजी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed