{"_id":"5c047fa5bdec2241bd3dc6b8","slug":"154379873615-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद मांगने के बहाने महिला को बेहोश कर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद मांगने के बहाने महिला को बेहोश कर लूटपाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजफगढ़ में एक युवक ने अपनी दो महिला सहयोगियों के साथ मिलकर एक महिला को बेहोश कर उससे लूटपाट की। बदमाश महिला के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, लीलावती(50) सपरिवार रोशनपुरा में रहती है। गत शुक्रवार लीलावती खरीदारी करने बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान उसे करीब 20 वर्षीय युवती मिली। जिसने उससे एटीएम के बारे में पूछा। लीलावती ने मेन रोड पर एटीएम होने की बात कही। थक जाने पर लीलावती कुछ दूर जाकर बैठ गई।
विज्ञापन
इस बीच एक युवक और एक महिला उस युवती को लेकर लीलावती के पास पहुंची। युवक ने बताया कि युवती के पास पैसे नहीं हैं। उसने लीलावती से उसे कुछ पैसे देने के लिए कहा। लीलावती के मुताबिक बातचीत के दौरान युवक ने उसके मुंह पर रुमाल फेरा।
विज्ञापन
जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आया तो उसके हाथों से दो सोने के कड़े, चेन और कान की बाली गायब थी। महिला ने तुरंत घटना की शिकायत थाने में की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के बताए हुलिये के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।