{"_id":"5c047f91bdec22414a2af89e","slug":"154379871613-50-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में रुपये जमा कराने आए शख्स को 3.50 लाख का चूना लगा गया शख्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में रुपये जमा कराने आए शख्स को 3.50 लाख का चूना लगा गया शख्स
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में झांसा देकर 3.50
लाख रुपये की ठगी
नोट ठीक से लगाने की कही बात, काउंटर पर जमा कराए तो खुली हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक इलाके में निजी कंपनी के अकाउंटेंट सुबोधनाथ झा (52) को झांसा देकर 3.50 लाख रुपये ठग लिए गए। बैंक में पहले से मौजूद शख्स ने खुद को बैंककर्मी बताकर वारदात की। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।
पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ एच-117/118 पुरानी सीमापुरी में रहने वाले सुबोधनाथ खेलगांव स्थित एक निजी टेक्सटाइल फर्म में अकाउंटेंट हैं। शनिवार सुबह वह कंपनी के 14.30 लाख रुपये लेकर दो अलग बैंकों में जमा कराने निकले थे। करीब 7 लाख रुपये उन्होंने प्रीत विहार के एक बैंक में जमा कराए, जबकि बाकी 7.50 लाख रुपये लेकर चांदनी चौक स्थित एसबीआई पहुुंचे। बैंक में वे डिपोजिट स्लिप भर रहे थे, तभी एक युवक पहुंचा और खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर सुबोधनाथ को हिदायत देने लगा। आरोपी ने कहा कि आपके पास ज्यादा रुपये हैं। आप अलग काउंटर पर जमा कराएं। आरोपी उन्हें काउंटर पर ले भी गया। वहां उसने कहा कि आपके नोट गलत लगे हैं, उन्हें सीधा कर लें। उन्होंने कुछ रुपये आरोपी को दिए और बाकी खुद ठीक करने लगे।
आरोपी से रुपये लेकर वह काउंटर पर पहुंचे तो बैंक अधिकारी ने बताया कि उनके रुपये सिर्फ चार लाख हैं। बाकी 3.30 लाख रुपये गायब थे। इसके बाद ठगी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।