फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवक ने केबल ऑपरेटर के कार्यालय में फांसी लगाकर जान दी

युवक ने केबल ऑपरेटर के कार्यालय में फांसी लगाकर जान दी

Mon, 03 Dec 2018 06:27 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन
युवक ने केबल ऑपरेटर के कार्यालय में फांसी लगाकर जान दी
युवक ने केबल ऑपरेटर के
विज्ञापन

कार्यालय में फांसी लगाई
- खुदकुशी से पूर्व शराब की बोतल व चाकू से सीने पर घाव कर युवती को भेजी सेल्फी
- पुलिस ने विवाहेत्तर संबंध के चलते आत्महत्या की आशंका जताई
- नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संगम विहार इलाके में रविवार सुबह एक युवक ने केबल ऑपरेटर के कार्यालय में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक कार्यालय में ही काम करता था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छानबीन के बाद पुलिस ने विवाहेत्तर संबंध की वजह से खुदकुशी करने की आशंका जताई है। मृतक की शिनाख्त जेजे कैंप तिगड़ी निवासी लक्ष्मी नारायण(36) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नीम चौक काली मंदिर के पास स्थित स्वामी केबल ऑपरेटर के कार्यालय में एक युवक ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक केबल के तार से फंदा लगाकर पंखे से झूल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पता चला कि लक्ष्मी नारायण की शादी 16 साल पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। लेकिन कुछ समय से उसके एक अन्य युवती से संबंध हो गए थे। युवती से कोई विवाद होने पर उसने खुदकुशी की है। पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन मिला है, जिसमें पता चला कि युवक ने खुदकुशी से पूर्व शराब की बोतल व चाकू से अपने सीने पर घाव कर युवती को सेल्फी भेजी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed