{"_id":"5c047f81bdec224160711823","slug":"154379870114-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने शोरूम से उड़ाए लाखों के जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने शोरूम से उड़ाए लाखों के जेवरात
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने शोरूम से उड़ाए
दो लाख के हीरे के जेवरात
- सीसीटीवी कैमरे से चोरी का हुआ खुलासा
- पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर इलाके में एक महिला ने ज्वेलरी देखने के बहाने दुकान से दो लाख के जेवरात उड़ा लिए। सीसीटीवी फुटेज से चोरी का खुलासा होने पर ज्वेलर ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, अमित सखुजा(44) सपरिवार राजौरी गार्डन में रहते हैं। उनका किंग्सवे कैंप में ज्वेलरी का शोरूम है। 30 नवंबर को वह शोरूम में स्टॉक की जांच कर रहे थे। पता चला कि शोरूम से लाखों के हीरे के जेवरात गायब हैं। उसने तुरंत शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पता चला कि 28 नवंबर को शोरूम में एक महिला अपने एक सहयोगी के साथ खरीदारी करने आई थी। उसने हीरे के जेवरात देखे थे। महिला ने जेवरात देखने के दौरान उन्हें छुपा लिया। उसके बाद दोनों शोरूम से चले गए। चोरी किए गए जेवरात की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। अमित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस को उसने सीसीटीवी फुटेज मुहैया करवाई है।