{"_id":"5c047f7abdec22414b47c83d","slug":"15437986931730-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत में 30 गाडिय़ों की बैटरी एक साथ चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साकेत में 30 गाडिय़ों की बैटरी एक साथ चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के साकेत थाना इलाके में कारों की बैटरी चुराने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह के बदमाशों ने 30 से 35 गाड़ियों की बैटरी एक साथ चोरी कर ली। बैटरी चोरी की ये घटनाएं साकेत थाना इलाके के डीडीए फ्लैट्स, लाडो सराय में हुई। साकेत थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे पूर्व पश्चिमी जिले के राजौरी गार्डन इलाके से भी चोर 12 से ज्यादा गाड़ियों के सभी टायर चोरी ले गए थे।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बैटरी चोरी की वारदात डीडीए फ्लैट्स, लाडो सराय में हनुमान मंदिर के पास हुई। यहां खड़ी करीब 30 से 35 गाड़ियों की शनिवार रात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि बैटरी चुराने की घटना जहां पर हुई है, वहां पास में पिकेट लगती है। मगर पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। खास बात यह है कि चोरों ने सिर्फ मारुति की कारों से ही बैटरी चुराई हैं।
विज्ञापन
चोरों ने लोहे की रॉड से बोनट को उठाकर कारों की बैटरी चोरी की वारदात की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से बैटरी चोरी हुई हैं। पुलिसकर्मी रात में गश्त नहीं करते हैं। साकेत थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले मालवीय नगर इलाके में एक साथ कई गाड़ियों की बैटरी चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन