फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील विडियो बनाई

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील विडियो बनाई

Mon, 03 Dec 2018 05:59 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 05:59 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील विडियो बनाई

विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म
- अश्लील विडियो बनाकर महिला को करता था ब्लैकमेल
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। नगर के एक मोहल्ले में एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म और अश्लील विडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी फुकरान के बचने के लिए महिला ने दादरी से ग्रेटर नोएडा में रहने लगी। आरोपी वहां भी पहुंच गया। महिला ने अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने फुकरान को दबोच लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस के बाद सौंप दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

पुलिस ने बताया कि दादरी क्षेत्र के नगर में एक युवक एक महिला को आए दिन परेशान कर रहा था। 20 अक्टूबर को युवक ने पीड़िता को उसकी बहन की फोटो ले जाने के बहाने से घर पर बुला लिया। घर पर वह अकेला था। आरोप है कि उसी दौरान कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ डाल कर महिला को पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसने दुष्कर्म किया और अश्लील विडियो बना ली। आरोप है कि विडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। 25 अक्तूबर को वह महिला को जयपुर ले गया। जहां उसने महिला से जेवरात और 60 हजार नकदी ले ली। धमकी दी कि अगर परिजनों को बताया तो अश्लील विडियो वायरल कर दूंगा। महिला डर के चलते दादरी से ग्रेटर नोएडा में जाकर रहने लगी। एक दिसंबर को वह महिला के घर पर पहुंच गया। पुलिस का कहना है आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed