फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया

युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया

Sat, 01 Dec 2018 07:08 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
विज्ञापन

नई दिल्ली। शकरपुर इलाके में 20 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर शकरपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। इस साल पहले अप्रैल में उसकी मुलाकात गणेश नगर निवासी अतुल से हुई थी। अतुल निजी कंपनी में काम करता है। अतुल ने उससे शादी करने का वादा किया था। उसके बाद दोनों कई बार गणेश नगर में मिले। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी का दवाब बनाया तो उसे जल्द शादी करने का आश्वासन देता रहा। लेकिन बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया और पीड़िता से बात करना भी बंद कर दिया। जिससे परेशान होकर उसने अतुल के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। ब्यूरो


बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लूटने का किया प्रयास
नई दिल्ली। नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से रुपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने कई राउंड गोलियां भी चलाईं। एक गोली पीड़ित के पैर में लगी। पकड़े जाने के डर से बदमाश बिना बैग लिए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया व लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार बुराड़ी निवासी धनंजय (48) शालीमार बाग स्थित एक कंपनी में काम करता है। शुक्रवार शाम वह कलेक्शन करने के बाद रुपयों से भरा थैला लेकर बाइक से कार्यालय जा रहा था। प्रेमबाड़ी पुल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका और उससे बैग छीनने की कोशिश करने लगे। धनंजय के विरोध करने पर पहले तो बदमाशों ने हवा में चार राउंड गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने धनंजय के पैर में गोली मार दी और बिना बैग लिए फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों को पूरी जानकारी थी कि धनंजय के बैग में मोटी रकम है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर आगे की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed