फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शुरूआती जांच के बाद पुलिस खुदकुशी बता रही है

शुरूआती जांच के बाद पुलिस खुदकुशी बता रही है

Sat, 01 Dec 2018 07:03 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
शुरूआती जांच के बाद पुलिस खुदकुशी बता रही है
रेस्टोरेंट में युवक की मौत को
विज्ञापन

खुदकुशी मान रही पुलिस
- परिजनों ने साकेत थाने के सामने किया प्रदर्शन, शनिवार को होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साकेत में पीवीआर अनुपम स्थित नुक्कड़ वाला रेस्टोरेंट में युवक हेमंत उर्फ सुमित (30) की मौत के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हालांकि शुरुआती जांच में कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं, जिनसे लगता है कि उसने खुदकुशी की है। उधर, हेमंत के परिजनों ने शुक्रवार शाम को साकेत थाने के समक्ष प्रदर्शन कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

गौरतलब है कि साकेत स्थित नुक्कड़ वाला रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार शाम को हेमंत नामक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस को मदनमोहन मालवीय अस्पताल से सूचना मिली थी। युवक की छाती में बायीं तरफ चाकू लगा था। इससे उसका दिल पंचर हो गया था। हेमंत इसी रेस्टोरेंट में काम करता था। घटना के समय वह किचन में काम कर रहा था और वहां तीन और कर्मचारी थे। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी कैमरे तीन दिन से बंद थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक किसी पारिवारिक परेशानी से जूझ रहा था। पुलिस ने मौके से रसोई में इस्तेमाल होने वाला बड़ा वाला चाकू बरामद कर लिया है। परिवार के किसी सदस्य के शव पहचानने के लिए नहीं पहुंचने से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed