फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शिकारियों का शकिर बना एक ओर काला हिरण, मिला घायल

शिकारियों का शकिर बना एक ओर काला हिरण, मिला घायल

Wed, 28 Nov 2018 08:07 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
शिकारियों का शकिर बना एक ओर काला हिरण, मिला घायल
शिकारियों ने काले हिरण को किया घायल
विज्ञापन

सोमवार शाम रबूपुरा क्षेत्र के म्याना गांव के जंगल में मिला, अधिकारी बोले, कुत्तों ने किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। क्षेत्र में शिकारी लगातार काले हिरणों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार शाम म्याना गांव के जंगल में एक काला हिरण घायल अवस्था में मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकारियों के हमले से हिरण घायल हुआ है। उधर, विभागीय अधिकारी उसके कुत्तों के हमले से घायल होने का दावा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल हिरण को नोएडा स्थित रेंज में ले आई है।
ग्रामीणों के मुताबिक, म्याना गांव के जंगल में सोमवार शाम एक ट्यूबवेल के पास काला हिरण घायल अवस्था में पड़ा था। कुछ कुत्ते उसे नोंच रहे थे। सूचना पर लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर वन विभाग को जानकारी दी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि हिरण को जेवर के पशु केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के बाद हिरण को रेंज ऑफिस ले जाया गया। वहीं उसका इलाज कराया जा रहा है। हिरण कुत्तों के हमले से घायल हुआ है या शिकारियों के हमले से, इसकी जांच की जा रही है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि शिकारियों के हमले से हिरण घायल हुआ है। इसके बाद उस पर कुत्तों ने हमला किया।
विज्ञापन


वन विभाग ने नहीं लिया संज्ञान
रबूपुरा क्षेत्र में काफी काले हिरण है। इन पर लगातार हमले हो रहे हैं। अब तक तीन हिरण की मौत हुई है। इनमें से दो को शिकारियों ने मारा है। एक संदिग्ध हालात में मरा हुआ मिला। अब तक वन विभाग की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की है। हिरणों पर लगातार हमलों से स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों में काफी रोष है। विभागीय अफसरों का कहना है कि जिन लोगों के खेतों में हिरण पर हमला हुआ है, उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed