फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बच्चों से खचाखच भरी स्कूली वैन को विक्रम ऑटो ने मारी टक्कर

बच्चों से खचाखच भरी स्कूली वैन को विक्रम ऑटो ने मारी टक्कर

Wed, 28 Nov 2018 07:13 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:13 AM IST
विज्ञापन
बच्चों से खचाखच भरी स्कूली वैन को विक्रम ऑटो ने मारी टक्कर
ऑटो की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, एक छात्र की मौत
विज्ञापन

तिमारपुर की घटना, दो बच्चे घायल, बिना डीएल के ऑटो चला रहा था चालक

छुट्टी के बाद छात्रों को घर लेकर जा रही थी निजी वैन
हादसे में ऑटो भी पलटा, ड्राइवर और हेल्पर घायल
ऑटो चालक गिरफ्तार, मामले की जांच कर रही पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में मंगलवार को निजी स्कूल वैन को सामान ढोने वाले ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल वैन पलट गई। हादसे में एक छात्र की जान चली गई, जबकि दो छात्र जख्मी हुए। घायलों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में टक्कर मारने वाला ऑटो भी पलट गया और चालक सलमान व हेल्पर सुमित जख्मी हो गए। पुलिस की मानें तो ऑटो चालक सलमान के पास लाइसेंस नहीं है। तिमारपुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चे की शिनाख्त वैभव कुमार यादव उर्फ तेजस (8) के रूप में हुई है। वैभव परिवार के साथ बी-65, गली नंबर-13, वजीराबाद गांव में रहता था। परिवार में पिता विनोद कुमार यादव, मां, बहन खुशी और छोटा भाई है।
विज्ञापन

वैभव मॉडल टाउन स्थित रोजरी पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। उसकी बहन खुशी भी इसी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। पिता विनोद कुमार दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं, फिलहाल उनकी तैनात अपराध शाखा में है। वैभव और खुशी के अलावा मोहल्ले के कई बच्चे गली में ही रहने वाले श्रीपाल की वैन में स्कूल आते-जाते थे। मंगलवार दोपहर दो बजे श्रीपाल 10 बच्चों को लेकर स्कूल से निकला। इस बीच तिमारपुर में निरंकारी सरोवर के पास गोल चक्कर पर वैन को पीछे से आए ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वैन चालक का संतुलन बिगड़ा और वैन पलट गई। वैन ने कई कलाबाजियां खाईं। वहीं ऑटो भी पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और बच्चों को वैन से बाहर निकाला।
वैभव के अलावा औसीन, निवेदिता, हर्ष, खुशी व अन्य बच्चों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया, जहां वैभव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं औसीन की हालत ट्रॉमा सेंटर में नाजुक बनी हुई है। औसीन व हर्ष को छोड़कर सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



स्कूली वैन को ऑटो ने पीछे से टक्कर मारी, जिसकी वजह से वैन पलट गई। आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। हादसे में ऑटो चालक भी जख्मी है।
-हरेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, उत्तरी जिला




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed