फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लव इन रिलेशन में रह रही युवती की बेवफाई के चलते ही की गई थी हत्या, युवक ने की आत्महत्या

लव इन रिलेशन में रह रही युवती की बेवफाई के चलते ही की गई थी हत्या, युवक ने की आत्महत्या

Wed, 28 Nov 2018 07:03 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
लव इन रिलेशन में रह रही युवती की बेवफाई के चलते ही की गई थी हत्या, युवक ने की आत्महत्या
हेड : बेवफाई पर लिव इन पार्टनर की हत्या कर लगाई फांसी
विज्ञापन

सबहेड : छत्तरपुर में युवक-युवती का शव मिलने का मामला, पुलिस को अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला
प्वाइंटर : झगड़े के बाद जून माह में छोड़ गया था युवक, छह माह बाद लौटने पर की वारदात

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महरौली के छत्तरपुर इलाके में युवक-युवती का शव मिलने के मामले कई खुलासे हुए हैं। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि युवक अविषेक मंडल (27) ने आइसना (23) की बेवफाई के चलते उसकी हत्या की । बाद में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दोनों के शव सोमवार रात बरामद हुए थे। जांच में पता चला है कि दोनों कुछ समय से लिव इन रिलेशन में रहे थे। युवक अभिषेक मंडल जून महीने में युवती को छोड़कर चला गया था। वह सोमवार को छत्तरपुर में युवती के पास लौटा और घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस को अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है।
पुलिस के अनुसार अविषेक मंडल व आइसना (23) दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। कोलकाता में एक साथ पढ़ते थे, तभी से दोनों में दोस्ती थी। वे इस वर्ष की शुरूआत में दिल्ली आए थे और बी-13ए सुमन कॉलोनी छत्तरपुर में किराए पर रहते थे। आसाइना ग्रॉफिक्स डिजाइनर थी। उसने नेहरू प्लेस में काम करना शुरू किया था। अविषेक डिजिटल मार्केट में काम करता था। दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। इस कारण जून महीने में अविषेक युवती को छोड़कर चला गया। वह कहां गया किसी को पता नहीं था। सोमवार को सुबह वह छत्तरपुर युवती के पास आया। उसने युवती से बात की और कुछ खाया-पीया। इसके बाद झगड़ा होने पर उसने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से आइसना की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद अविषेक ने पंखे से चुन्नी के जरिए फांसी लगा ली।
विज्ञापन


ऑफिस नहीं पहुंचने पर दोस्त ने शुरू की खोजबीन
आइसना जब ऑफिस नहीं पहुंची तो उसकी सहेली ने मकान मालकिन को फोन कर पूछा। मकान मालकिन ने मकान बंद होने की बात कही। इसके बाद सहेली घर पहुंची तो काफी थपथपाने पर दरवाजा नहीं खुला। उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। आइसना कमरे में रखी अलमारी के पास मृत पड़ी थी। उसकी गर्दन काटी हुई थी। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था। अविषेक ने पंखे से चुन्नी के जरिए फांसी लगा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट में लिखा आइसना को नहीं था भावनात्मक लगाव
अविषेक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह आइसना से बहुत प्यार करता था। अब वह खुदकुशी कर रहा है। नोट में ये भी लिखा है कि आसइना का उससे कोई भावनात्मक लगाव नहीं था। वह नए-एन लड़कों से दोस्ती करती थी। उसने सुसाइड नोट में परिजन समेत किसी को कुछ नहीं लिखा है।


युवती के शव का हुआ पोस्टमार्टम
परिजनों के नहीं पहुंचने की वजह से अविषेक मंडल के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही युवक के शव का पोस्टमार्टम होगा। आइसना के परिजन आ गए थे। पुलिस ने आइसना के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों नका सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed