फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   छात्र ने नहर में छलांग लगाकर बदमाश को दबोचा

मोबाइल छीनकर भागे बदमाशों का दोस्त संग किया पीछा, नहर में छलांग लगाकर दबोचा

Mon, 26 Nov 2018 05:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Nov 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
छात्र ने नहर में छलांग लगाकर बदमाश को दबोचा
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के वजीरपुर इलाके में दो बदमाशों ने एक छात्र का मोबाइल छीन लिया। छात्र ने अपने दोस्त के साथ बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने पहले दोनों को चाकू दिखाकर डराने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं डरे तो दोनों नहर में कूदकर भागने लगे। छात्र भी दोस्त के साथ नहर में कूद गया और एक बदमाश करण को दबोच लिया। दूसरा बदमाश फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वजीरपुर इलाके में रहने वाला संजू डीयू से बीकॉम करने के बाद मुखर्जी नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में एसएससी की तैयारी करता है। उसके पिता की परचून की दुकान है। रविवार सुबह संजू दोस्त दीपक के साथ स्कूटी से घर आ रहा था।
विज्ञापन


केशवपुरम लाल बत्ती के पास करण साथी संग पहुंचा और मोबाइल छीनकर भागने लगा। संजू स्कूटी को साइड लगाकर दोस्त के साथ बदमाशों के पीछे भागा। बदमाशों ने रुककर उन्हें चाकू दिखाकर डराने की कोशिश की तो संजू ने हेलमेट मारने की कोशिश की। इसके बाद बदमाश भागे और नहर में छलांग लगा दी। संजू और दीपक भी नहर में कूद गए। करण को दोनों ने पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed