{"_id":"5bfb3c88bdec224193020b96","slug":"154319173410-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल के बच्चे को अगवा करने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल के बच्चे को अगवा करने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
बच्चे का अपहरण करने वाला हुआ गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे बच्चे की चाहत में ई-रिक्शा चालक विद्याभूषण उर्फ राजू ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चार साल के मासूम को अगवा कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर राजस्थान के सीकर से बच्चा सकुशल बरामद किया गया। आरोपी ने बच्चे को अपने भाई के पास रखा था।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जयपुर निवासी शकीना बेगम 17 नवंबर को चार साल के बेटे मोहम्मद शोएब के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आई थी। शकीना ने शोएब के वेटिंग रूम से गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह दिल्ली के बवाना में रहने वाली अपनी बहन के घर आई थी। यहां से बेटे के साथ जयपुर जा रही थी। वेटिंग रूम में उसके साथ एक 25 साल का युवक बैठा था। कुछ देर बाद वह उनसे बातचीत करने लगा और खाने का सामान भी लाया। करीब पौने सात बजे शोएब रोने लगा तो वह बिस्कुट दिलाने के बहाने उसे साथ ले गया और वापस नहीं आया।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो आरोपी बच्चे को ले जाता दिखा। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार मलिक के नेतृत्व वाली टीम ने स्टेशन के आसपास ऑटो चालकों, ई-रिक्शा चालकों, रिक्शा चालकों व अन्य लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान पता चला कि उसका नाम विद्याभूषण है और वह ई-रिक्शा चलाता है।
पुलिस ने उसे आरके आश्रम के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने बच्चे को अगवा करने की बात कबूलते हुए बताया कि उसे सीकर में रहने वाले भाई के पास छोड़कर आया है। पुलिस टीम उसे सीकर लेकर गई और बच्चा बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक बच्चा है। वह दूसरा बच्चा भी चाहता है, लेकिन पत्नी की तबियत खराब है। इस कारण वह काफी दिन से बच्चा चुराने की कोशिश में था। मौका मिलते ही उसने शकीना का बच्चा चुरा लिया।