{"_id":"5bf7653bbdec22417c72831e","slug":"1542940010196-30-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी उड़ा ले गई घर से 6.30 लाख रुपये, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरानी उड़ा ले गई घर से 6.30 लाख रुपये, मामला दर्ज
Updated Fri, 23 Nov 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरानी घर से 6.30 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर
- पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी की वारदात, पीड़िता ने ढाई साल पूर्व रखी थी नौकरानी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जगतपुरी इलाके में एक महिला कारोबारी को अपनी घरेलू नौकरानी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना महंगा पड़ गया। करीब ढाई साल से काम कर रही नौकरानी घर से 6. 30 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़िता संगीता (47) ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक संगीता परिवार के साथ 34, साउथ अनारकली में परिवार के साथ रहती है। उनका ट्रैवल्स का कारोबार है। घर में काम के लिए संगीता ने पिछले करीब ढाई साल से खुशबू नामक एक नौकरानी को रखा हुआ था। विश्वास होने के कारण संगीता खुशबू के जिम्मे सारा घर छोड़ चली जाती थी। बुधवार रात को संगीता अपने दफ्तर से घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि खुशबू घर पर नहीं थी। उनका घर भी खुला था। अंदर जाकर देखने पर घर की अलमारी खुली हुई थी। अलमारी में रखे 6.30 लाख रुपये भी गायब थे। छानबीन करने पर खुशबू का मोबाइल भी बंद मिला। पुलिस संगीता द्वारा दिए गए पत्ते पर आरोपी की तलाश कर रही है।