फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शादी में शराब पीकर हुए झगड़े में युवक की हत्या

शादी में शराब पीकर हुए झगड़े में युवक की हत्या

Wed, 21 Nov 2018 06:47 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:47 AM IST
विज्ञापन
शादी में शराब पीकर हुए झगड़े में युवक की हत्या
शादी समारोह में शराब पीकर हुए झगड़े में युवक की हत्या
विज्ञापन

नेबसराय की वारदात, सगे भाइयों ने घर जाकर चाकू और क्रिकेट के विकेट से किया हमला
मृतक और हमलावर दोनों रिश्तेदार, पुलिस ने आरोपी भाइयों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेबसराय थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शराब पीने के दौरान युवकों में झगड़ा हो गया। उस समय तो झगड़े को शांत करा दिया गया। मगर, आरोपियों ने बाद में पीड़ित के घर जाकर उसे चाकू व विकेट से वारकर लहूूलुहान कर दिया। घायल युवक की बत्रा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नेबसराय थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त चाकू व क्रिकेट विकेट बरामद कर लिया। मृतक व आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई है।
दक्षिण जिला डीसीपी विजय सिंह के अनुसार, मकान नंबर एच-2/39 जेजे कैंप तिगड़ी में रहने वाला अजय सोमवार की रात लाडो सराय इलाके में एक रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां राहुल व दीपक नाम के साथ शराब पीने लगा। अजय के पड़ोस में रहने वाले राहुल और दीपक सगे भाई हैं। वे आपस में दूर के रिश्तेदार भी हैं। शादी समारोह में शराब पीने के दौरान किसी बात पर इनमें झगड़ा हो गया। शादी में कुछ दोस्त, रिश्तेदार व बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद ये लोग घर आ गए। बाद में अजय का पिता आरोपियों के घर बात करने गया तो फिर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने अजय के पिता के साथ गाली-गलौच की। इसके बाद आरोपी दोनों भाई राहुल व पंकज ने घर जाकर अजय पर हमला किया।
विज्ञापन


गले की नस कटने से हुई मौत
पुलिस ने अजय केशव का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि गले में चाकू लगने से अजय की मौत हुई है। गले की मेन नस कट गई थी, इससे अधिक खून बह गया था। दीपक पहले बीएसईएस में नौकरी करता था, फिलहाल वह कुछ नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed