फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आठ साल की बच्ची को अगवा कर हत्या

आठ साल की बच्ची को अगवा कर हत्या

Sat, 17 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आठ साल की बच्ची को अगवा कर हत्या
आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर हत्या
विज्ञापन

- पार्क में खेलते समय बृहस्पतिवार को हो गई थी लापता
- पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं किया है
- बच्ची की मां ने पड़ोस के एक युवक पर हत्या का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने से बात से इंकार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा। शुक्रवार सुबह बच्ची का शव झाड़ी में पड़ा मिला। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जलाने की कोशिश की गई है। बच्ची के परिवार वालों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, बच्ची परिजनों के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहती थी। वह सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। परिवार वालों ने बताया कि बेटी बृहस्पतिवार को घर के पास स्थित पार्क में अन्य बच्चाें के साथ खेलते समय गायब हो गई। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की। बच्ची के नहीं मिलने पर देर रात परिवार वालों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12 बजे पुलिस को झाड़ियों में बच्ची का शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने से इंकार नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मासूम की गला घोंटकर हत्या की गई है। वहीं, मृतका की मां ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि कुछ माह पहले उनका युवक से झगड़ा हुआ था और उन लोगों ने उसकी पिटाई की थी। युवक ने परिवार को बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। वहीं, पुलिस को पता चला है कि बच्ची की मां ने दूसरी शादी की है। पुलिस बच्ची के पिता से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed