{"_id":"5bef150cbdec2269bf7d834c","slug":"15423951993-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पिता को पीटा...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पिता को पीटा...
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के पिता को पीटा
नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पहुंचे एक पिता की सिरफिरे युवक ने पिटाई कर दी। हमले से युवती का पिता बेहोश हो गया। हंगामा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित शख्स को बेहोशी की हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इधर लड़के की मां ने भी युवती के परिवार पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मारपीट की क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहती है। बुधवार शाम के समय पीड़िता अपने दफ्तर से घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ सरेआम छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता अपने घर पहुंची और सारी बात पिता को बताई। पिता गली में पहुंचा तो आरोपी ने उसे इतना मारा कि वह बेहोश हो गया। ब्यूरो