फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   भाई दूज कर लौट रही- वृद्घा की लूटपाट केलिए गला घोंटकर हत्या

भाई दूज कर लौट रही- वृद्घा की लूटपाट केलिए गला घोंटकर हत्या

Wed, 14 Nov 2018 06:51 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
भाई दूज कर लौट रही-  वृद्घा की लूटपाट केलिए गला घोंटकर हत्या
संशोधित.....
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक
बुजुर्ग महिला की हत्या
- भैया दूज पर भाई के घर से लौटते समय हो गई थी लापता, अगले दिन मिला शव
- भाई ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरिता विहार थाना इलाके में कपड़ा मंत्रालय से अतिरिक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त बुजुर्ग महिला की लूटपाट के लिए गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके शव से जेवरात व मोबाइल गायब मिले हैं। वह अविवाहित थीं। वसंत कुुंज में भाई के घर भैया दूज मनाकर लौटते समय वह लापता हो गई थी। भाई ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर सोमवार को भाई को सौंप दिया। पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कपड़ा मंत्रालय से अतिरिक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त 72 वर्षीय लता तैमूर नगर के डीडीए फ्लैट में अकेली रहती थी। भैया दूज वाले दिन वह सुबह महिपालपुर, वसंत कुंज में रहने वाले भाई राकेश लाल के पास गई थीं। दूज मनाने के बाद शाम के समय वह अपने घर लौट रहीं थीं। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची तो राकेश ने वसंत कुंज (साउथ) थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन शनिवार को लता का शव सरिता विहार अंडरपास के पास झाड़ियों में मिला। लता की सोने की चेन, पैंडल, पैसे व मोबाइल गायब मिले। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लूटपाट के लिए महिला की हत्या की गई है। हत्या कहीं और करने के बाद शव को सरिता विहार अंडरपास के पास झाड़ियों में फेंका गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लता के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर उसके भाई को सौंप दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि लता की हत्या गला दबाकर की गई है। सरिता विहार थाना पुलिस हत्या व लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। हालांकि, मंगलवार शाम तक किसी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed