फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   उधार में दिये पंद्रह सौ रुपये मांगने पर दोस्त पर जानलेवा हमला

उधार में दिये पंद्रह सौ रुपये मांगने पर दोस्त पर जानलेवा हमला

Tue, 13 Nov 2018 05:56 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
उधार में दिये पंद्रह सौ रुपये मांगने पर दोस्त पर जानलेवा हमला
उधार में दिए 1,500 रुपये मांगने पर दोस्त पर हमला
विज्ञापन


पीड़ित का जीटीबी अस्पताल में चल रहा है इलाज
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही है दबिश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फर्श बाजार इलाके में उधार दिए गए 1,500 रुपये वापस मांगने पर एक युवक ने अपने दोस्त हिमांशु गुप्ता (28) पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडे से वार कर आरोपी ने हिमांशु को बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर दबिश दी जा रही है।

विश्वास नगर निवासी हिमांशु गुप्ता (28) गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। पड़ोस में ही उसका दोस्त कपिल रहता है। 3-4 माह पहले कपिल ने उससे 1,500 रुपये उधार लिए थे। 1-2 महीने से वह रुपये वापस करने में टालमटोल कर रहा था। रविवार को कपिल ने दोस्त सोनू के जरिये उसे कड़कड़ी रोड स्थित काली माता मंदिर के पास बुलाया। सोनू को लेकर हिमांशु बाइक से वहां पहुंचा। आरोप है कि पास आते ही कपिल से हिमांशु पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हिमांशु के सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed