{"_id":"5be8be83bdec22342b7fa31e","slug":"15419797319-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक निरीक्षक व पांच सिपाही तैनात, फिर भी दादरी तिराहे पर लग रहा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक निरीक्षक व पांच सिपाही तैनात, फिर भी दादरी तिराहे पर लग रहा जाम
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पुलिस की तैनाती बस नाम की
दादरी तिराहे पर लगता है जाम
एक निरीक्षक और पांच सिपाहियों की तैनाती, लेकिन दिखा केवल एक
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। नगर के मुख्य तिराहे पर यातायात पुलिस के एक निरीक्षक और पांच सिपाहियों की तैनाती है, फिर भी ट्रैफिक जाम लगा रहता है। निजी बसें और दूसरे वाहन मनमर्जी से निकलते हैं। अधिकांश समय यातायात पुलिस तिराहे से नदारद रहती है। ऐसा ही नजारा रविवार सवेरे दिखा। तिराहे पर केवल एक सिपाही सड़क के किनारे खड़ा था। बाकी स्टाफ गायब था। चालक मनमर्जी से वाहनों को निकाल रहे थे। इससे जाम लगा हुआ था।
दादरी कोतवाली के नजदीक तिराहे पर जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। फिर भी इस तिराहे पर आए दिन ट्रैफिक जाम रहता है। रविवार सवेरे 11:30 बजे तिराहे पर यातायात पुलिस का एक सिपाही सड़क के किनारे पर खड़ा था। निरीक्षक समेत अन्य सिपाही गायब थे। तिराहे पर ही गाजियाबाद से दादरी के बीच चलने वाली निजी बसें सड़क किनारे खड़ी होकर सवारी बिठाती हैं। इससे भी जाम लग जाता है। बुलंदशहर की ओर जाने वाली रोडवेज की तीन बसें भी रोड किनारे खड़ी थीं। उनके पीछे वाहनों की लंबी लाइन लगी दिखी। हर कोई पहले निकलने के प्रयास में जुटा था। इससे हालात और बिगड़ गए।
तिराहे पर दादरी कोतवाली की जीप भी खड़ी थी, लेकिन इसमें एक भी सिपाही नहीं था। तिराहे पर मौजूद यातायात पुलिस के सिपाही ने बताया कि अन्य साथी कोतवाली में आराम कर रहे हैं। दोपहर में आएंगे। वहीं दादरी कोतवाल रामसेन सिंह का कहना है कि यातायात प्रभारी निरीक्षक समेत छह कर्मी तैनात हैं। रविवार को वाहन बढ़ने से जाम बढ़ जाता है। तिराहे पर सिपाहियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।