{"_id":"5be4cfa4bdec2269407efeef","slug":"15417219751-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा सिटी से गांजा तस्करी के आरोप में दंपती गिरफ्तार, कार भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होंडा सिटी से गांजा तस्करी के आरोप में दंपती गिरफ्तार, कार भी बरामद
Updated Fri, 09 Nov 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए
---------------
हेडिंग: गांजा तस्करी के आरोप में दंपती गिरफ्तार
नॉलेज पार्क के शिक्षण संस्थानों में एक किलो गांजा खपाने आए थे
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात परी चौक से होंडा कार सवार एक दंपती को एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों दीवाली पर नॉलेज पार्क के शिक्षण संस्थानों में गांजा खपाने आए थे। कासना कोतवाली प्रभारी रामफल ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, कासना पुलिस दीवाली को लेकर गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि गाजियाबाद से होंडा सिटी कार में गांजा ग्रेटर नोएडा लाया जा रहा है। पुलिस ने परी चौक और अन्य जगह चेकिंग शुरू की। एनआरआई सिटी के कट के पास पुलिस ने होंडा सिटी कार को रोक लिया। कार से एक किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा मिलने पर पुलिस ने कार में सवार चंपा और बॉबी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गाजियाबाद इंदिरापुरम के मकनपुर गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने बताया कि दिवाली पर नॉलेज पार्क के कॉलेजों में गांजा देने आए थे। इस काम में वे होंडा सिटी कार का प्रयोग करते हैं, ताकि किसी को शक नहीं हो सके। तस्करी के साथ-साथ दोनों लूटपाट भी करते थे। दोनों नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पहले लोगों को लिफ्ट देते हैं। फिर कार में बैठने वाले लोगों के पैसे लिफाफे में रख बदलकर ठगी भी करते हैं।