फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शार्प शूटर से सौदा तय करने वाला गिरफ्तार

शार्प शूटर से सौदा तय करने वाला गिरफ्तार

Sat, 03 Nov 2018 05:05 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 05:05 AM IST
विज्ञापन
शार्प शूटर से सौदा तय करने वाला गिरफ्तार
मेरठ के लिए उपयोगी....
विज्ञापन


बवाना में शिक्षिका सुनीता की हत्या का मामला:
--------------------------------------

शार्प शूटर से सौदा तय करने
वाला ड्राइवर दीपक गिरफ्तार
- इस मामले में हुई चौथी गिरफ्तारी, शार्प शूटरों की पुलिस कर रही तलाश
- घटना के खुलासे के बाद दोनों शार्प शूटर लगातार बदल रहे हैं अपना ठिकाना
- एंजिल गुप्ता की मां मेरठ यूपी की रहने वाली हैं, सीपीडब्ल्यूडी में काम करती हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना में शिक्षिका सुनीता की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। दीपक अभिनेत्री, एंजिल गुप्ता के मुंहबोले पिता का ड्राइवर है। सुनीता के पति से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने एंजिल के मुंहबोले पिता राजीव को गिरफ्तार कर लिया। जांच में एंजिल के भी साजिश में शामिल होने की बात सामने आने पर पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। दीपक, मंजीत की भी गाड़ी चलाता था।
इनसे पूछताछ में पता चला कि सुनीता की हत्या शार्प शूटरों ने की है। शार्प शूटर से सौदा करने का काम राजीव के ड्राइवर दीपक ने किया। उसकी दो शार्प शूटरों से 18 लाख रुपये में हत्या करने की बात हुई, लेकिन मंजीत और राजीव से बात करने के बाद सौदा 10 लाख रुपये में तय हुआ। शार्प शूटरों को पौने तीन लाख रुपये दिए गए। बाकी रकम काम होने के बाद देने का वादा किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दीपक की निशानदेही पर शार्प शूटरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। लेकिन घटना के खुलासे के बाद दोनों शार्प शूटर लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
- एंजिल के साथ काफी दिनों तक मुंबई में रहा मंजीत
गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि एंजिल और मंजीत की दो साल पहले गुरुग्राम स्थित एक होटल में मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। एंजिल गुप्ता मॉडलिंग और फिल्म में अपना करियर बनाना चाहती थी। उसके साथ मंजीत भी मुंबई जाकर मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहता था। इसमें इनकी मदद एंजिल के मुंहबोले पिता राजीव ने की। राजीव का प्रॉपर्टी और अन्य कारोबार है। राजीव मुंबई में इनके फ्लैट का 50 हजार रुपये किराया देता था। साथ रहने के दौरान मंजीत को एंजिल से प्यार हो गया। एंजिल और मंजीत शादी करना चाहते थे। लेकिन इन दोनों के बीच नजदीकी की बात मंजीत की पत्नी सुनीता को पता चल गई। वह इसके काफी खिलाफ थी और मंजीत को एंजिल से दूर रहने के लिए कहती थी। जिसकी वजह से दंपती के बीच मनमुटाव रहने लगा। सुनीता अपनी डायरी में सारी बातें लिखती थी। सुनीता के बढ़ते दबाव के बाद एंजिल गुप्ता और मंजीत ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। एंजिल ने इस बात से अपने मुंहबोले पिता को अवगत कराया। अपनी बेटी के लिए अच्छा जीवनसाथी मिलने की चाह में राजीव भी तैयार हो गया और उसने अपने ड्राइवर दीपक के मार्फत शार्प शूटरों से सुनीता की हत्या करने की साजिश रच डाली।

-----
- खुद को लंदन की पैदाइश बताती थी एंजिल
जांच में पता चला कि एंजिल गुप्ता की मां मेरठ यूपी की रहने वाली है। वह दिल्ली के सीपीडब्ल्यूडी में काम करती हैं। एंजिल के पिता का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। उसकी मां को आरके पुरम में मकान मिला हुआ है। काम के सिलसिले में एंजिल की मां की मुलाकात राजीव से हुई थी। राजीव उसके बाद एंजिल के परिवार की देखभाल करने लगा। देखने में अच्छी होने की वजह से एंजिल मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी। इसलिए वह मुंबई चली गई। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में उसे काम मिले, इसके लिए वह खुद को लंदन की पैदाइश बताती थी। इसी तरह से टूटी-फूटी हिंदी बोलती थी। उसको फिल्मों में बोल्ड सीन देने से परहेज नहीं था। इसकी वजह से उसे फिल्मों में काम मिलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed