फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Theft in retired Brigadier house in noida

रिटायर्ड ब्रिगेडियर के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

Sat, 03 Nov 2018 05:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 03 Nov 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
Theft in retired Brigadier house in noida
चोरी - फोटो : अमर उजाला
भारत नगर इलाके में बदमाशों ने सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर के घर से लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय उनकी सास और बहन खरीदारी के लिए करोलबाग गए थे। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घर के आसपास से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें चार-पांच बदमाश दिख रहे हैं। फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड ब्रिगेडियर बीके खन्ना अशोक विहार में रहते हैं। कुछ दिन से वह दुबई में रह रहे अपने बच्चों से मिलने के गए हुए हैं। घर में उनकी सास और अमेरिका से आई बहन रह रही थी। बृहस्पतिवार शाम दोनों दिवाली की खरीदारी के लिए करोलबाग गई थी। जब दोनों घर पहुंची तो दरवाजा खुला देखा। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से करीब 15 लाख के जेवरात, 80 हजार रुपये और बहन के पर्स में रखे यूएस डॉलर भी ले गए हैं।
विज्ञापन


बदमाश घर में रखी ब्रिगेडियर की लाइसेंसी बंदूक छोड़ गए। उन लोगों ने तुरंत बीके खन्ना को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद खन्ना ने दोस्त जोगेंद्र की मार्फत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी में कैद संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed