फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चार गुंडों पर लगाया गैंगस्टर

चार गुंडों पर लगाया गैंगस्टर

Fri, 02 Nov 2018 04:28 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 04:28 AM IST
विज्ञापन
चार गुंडों पर लगाया गैंगस्टर
33 बदमाशों के खिलाफ वारंट जारी
विज्ञापन

- गुंडा एक्ट के मामले में पेश नहीं होने पर एडीएम कोर्ट ने दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। अपर जिलाधिकारी न्यायालय में गुंडा एक्ट के विचाराधीन मामलों में निर्धारित तिथियों पर पेश नहीं होने पर 33 बदमाशों के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस को उनको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण करने के लिए जिला प्रशासन हर बिंदु पर गहनता से नजर रखे हुए हैं। अब तक अपर जिलाधिकारी न्यायालय में गुंडा एक्ट के करीब 550 वाद विचाराधीन हैं। जिनमें 33 गुंडों के द्वारा न्यायालय की निर्धारित तिथियों पर उपस्थिति न होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। इस संबंध में यदि किसी जनसामान्य को किसी के संबंध में जानकारी होती है तो उसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने को उपलब्ध करा सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

राशन घोटाले में चार पर गैंगस्टर एक्ट
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना में सेंघ लगाने वाले जनपद के चार गुंडों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। इनके द्वारा राशन वितरण व्यवस्था में आधार कार्ड के डाटा को बदलकर राशन को हड़प किया था। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर रविंद्र पुत्र वेदप्रकाश निवासी ग्राम प्यावली थाना जारचा, राजीव शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी हस्नपुर थाना धौलाना जिला हापुड़, नरेंद्र पुत्र सागर निवासी गौतमपुरी थाना दादरी, विक्कू उर्फ विकूश गर्ग पुत्र सुरेंद्र निवासी नवीन मंडी दादरी पर गैंगस्टर लगाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


छह माह के लिए सात बदमाश जिला बदर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने पुलिस की रिपोर्ट पर जनपद के साथ गुंडों को छह छह माह के लिए जिला बदर किया है।
जिलाधिकारी बी एन सिंह ने बताया कि भरत पांडेय पुत्र राजेंद्र पांडेय निवासी सदरपुर सेक्टर-45 नोएडा, सोनू पुत्र तस्वीर निवासी जारचा, सतपाल उर्फ सत्य अवाना पुत्र धर्मपाल अवाना निवासी नया बास नोएडा, अभिषेक पुत्र सुरेश पाल निवासी सरस्वती कुंज तिगरी, सोनू पुत्र कैलाश निवासी नई बस्ती थाना दादरी, रिंकू पुत्र नंदराज निवासी ग्राम डेरी मच्छा थाना बादलपुर, मोनिका पुत्र रणवीर निवासी कनारसी थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर को छह माह के लिए जिला बदर किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed