फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कश्मीरी गेट में ज्वेलर के 90 लाख के जेवरात उड़ाए

कश्मीरी गेट में ज्वेलर के 90 लाख के जेवरात उड़ाए

Thu, 01 Nov 2018 05:32 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
कश्मीरी गेट में ज्वेलर के 90 लाख के जेवरात उड़ाए
कश्मीरी गेट में ज्वेलर के 90 लाख के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन

-चेन्नई से जेवरात लेकर चांदनी चौक आ रहा था पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में चोरों ने ज्वेलर से 90 लाख रुपये अधिक के जेवरात उड़ा लिये। वारदात के समय पीड़ित सतीश कुमार चेन्नई से जेवरात लेकर दिल्ली के चांदनी चौक आ रहे थे। रेलवे स्टेशन से पीड़ित ऑटो में सवार हुए। उसी दौरान एक ऑटो से दूसरे ऑटो में सवार होने के दौरान बदमाशों ने उनके बैग से जेवरात उड़ा लिये। पीड़ित जब ऑटो से उतरकर चले तो उन्हें अपना बैग कुछ हल्का लगा। देखने पर उसमें रखे जेवरात गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सतीश कुमार का चांदनी चौक इलाके में जेवरात का शोरूम है। कुछ दिनों पूर्व सतीश ने चेन्नई में रहने वाले अपने भाई को जेवरात बनवाने के लिए दिए थे। सोमवार को वह चेन्नई से एक बैग में जेवरात लेकर ट्रेन से दिल्ली आया। निजामुद्दीन उतरने के बाद वह एक ऑटो में सवार हुआ। कुछ दूर ऑटो चालक ने ऑटो खराब होने की बात कर रोक दिया। बाद में उसे दूसरे ऑटो में बिठा दिया गया। उसमें दो लोग पहले से सवार थे। कश्मीरी गेट इलाके में दूसरे ऑटो वाले ने उसे उतारा और चला गया। सतीश को अपना बैग कुछ हल्का लगा। देखने पर उसके होश उड़ गए। बैग से जेवरात गायब थे। पीड़ित ने ऑटो वालों पर चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस चोरी की वारदात में संदेह जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed