फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नाबालिग मौसी और भांजी के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म

नाबालिग मौसी और भांजी के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म

Tue, 30 Oct 2018 06:17 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग मौसी और भांजी के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म
नाबालिग मौसी से छेड़छाड़, युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन


- आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर थाने लेकर जाने को कार में बैठाया
- काफी देर तक सड़कों पर घुमाने के बाद सुनसान जगह पर दिया वारदात को अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कंझावला इलाके में नाबालिग मौसी और भांजी को अगवा कर दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का दावा है कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर थाने ले जाने के लिए उन्हें कार में बैठा लिया। फिर सुनसान जगह पर लेकर नाबालिग से छेड़छाड़ की और युवती से दुष्कर्म किया। शिकायत पर कंझावला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों युवती अपनी नानी के घर रहती है। वह 16 साल की मौसी के साथ रविवार शाम पार्क में आई थी। वहां दोनों एक लड़के से बात कर रही थी। इसी दौरान कार सवार दो लोग आये और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें धमकाने लगे। थाने चलने की बात कहकर मौसी और भांजी को कार में बिठा लिया। आरोपियों ने कहा कि उनके परिवार वालों को थाने में बुलाया जाएगा। पीड़िताओं का आरोप है कि आरोपी एक घंटे तक कार में उन्हें घुमाते रहे। फिर एक सुनसान जगह पर ले जाकर नाबालिग से छेड़छाड़ शुरू कर दी और युवती से दुष्कर्म कर भाग गए। पीड़िताओं के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने स्केच तैयार कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------
सामान शिफ्ट करने के दौरान करंट से मजदूर की मौत

नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में रविवार शाम मकान में सामान शिफ्ट करने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त सुल्तानपुरी निवासी प्रेम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के सहयोगी दीपक ने पुलिस को बताया कि जैन कालोनी निवासी चरणजीत सिंह ने रविवार शाम अपने घर का सामान गली नंबर चार में पहुंचाने के लिए कहा। दीपक और प्रेम सामान लेकर पहुंचे, जहां उसे दूसरी मंजिल पर चढ़ाना था। मकान के सामने बिजली के तार होने की वजह से दीपक ने मालिक को दास्ताने देने के लिए कहा। दीपक का आरोप है कि चरणजीत ने मजदूरी नहीं देने की धमकी दी। दीपक ने नीचे से लोहे के संदूक में रस्सी बांधा। जिसे प्रेम खींच रहा था। दूसरी मंजिल के पास संदूक ग्रिल में फंस गया। प्रेम ने जैसे ही झटका दिया संदूक बिजली के तार से छू गया और उसमें करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आकर प्रेम बालकनी में गिर गया। उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed