{"_id":"5bcfad3fbdec2269c10f8ca2","slug":"15403369241018-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर 18 हजार रुपये की नकदी और जेवर ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लिफ्ट देकर 18 हजार रुपये की नकदी और जेवर ठगे
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के ध्यानार्थ
----------------
कार में लिफ्ट देकर 18 हजार रुपये और गहने ठगे
चालक ने सरकारी गाड़ी बता दंपती को कार में बैठाया
दादरी तिराहे पर बस के इंतजार में खडे़ थे दोनों
कोतवाली और पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहा पीड़ित
दादरी। सरकारी गाड़ी बताकर दादरी तिराहे पर बस के इंतजार में खडे़ दंपती से 18,000 रुपये और गहने ठग लिए गए। कोतवाली पहुंचे पीड़ित को पुलिस चौकी पर शिकायत करने की सलाह देकर भेज दिया। पीड़ित कोतवाली और पुलिस चौकी के चक्कर लगाता रहा।
रेलवे रोड के पुराना कठहेरा रोड निवासी साबिद अली के घर शनिवार को एक कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए बुलंदशहर से साबिद के पिता सिराजुददीन और मां जैबून दादरी आई थी। सोमवार को बुलंदशहर जाने के लिए दोनों दादरी बस अड्डे पर खड़े थे। इसी दौरान एक कार चालक ने सरकारी गाड़ी बताकर उनको बैठा लिया। कुछ आगे चलने पर चालक ने सिराजुद्दीन से 18,000 रुपये और जैबून से झुमकी उतरवाकर एक लिफाफे में रखवा लिया। लुहारली टोल से पहले दूसरा लिफाफा देकर डाक रिसीव कराने का बहाने दंपती को उतारकर आरोपी भाग निकला। लिफाफा खोलने पर कागज के टुकड़े और कागज की एक पुड़िया मिली। घटना की शिकायत करने कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने टरका दिया। दादरी कोतवाली से कोट पुलिस चौकी पर जाकर शिकायत करने के लिए भेज दिया। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर शिकायत भी नहीं सुनी। वहीं प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि ठगी की घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाती है। त्योहारी सीजन में ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। इसको पकड़ने के लिए बस अड्डे और आसपास सादी वर्दी में पुलिस तैनात किया गया है।
---
सरकारी वाहन बताकर दिनभर होती है ठगी
शिकायत करने पर भी पुलिस नहीं करती कार्रवाई
ऋषिपाल सिंह
दादरी। दीपावली, भैयादूज, गोवर्धन समेत अन्य त्योहारों पर घर जाने वाले लोग दादरी तिराहे पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। यहां पर लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। निजी गाड़ियों को सरकारी बताकर आरोपी घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल जाता है। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित को टरकाती है।
विज्ञापन
जिले में दादरी नगर ही नेशनल हाईवे-91 से लगा हुआ है। जिससे दिल्ली से लंबी दूरी की बसें आती-जाती हैं। 24 घंटे बस सेवा संचालित रहती है। दादरी तिराहे पर बसों के इंतजार में यात्रियों की दिनभर भीड़ रहती है। त्योहार की वजह से मुसाफिरों की भीड़ बढ़ गई है। बसों में भीड़ होने की वजह से लोग जल्दी गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्राइवेट वाहनों में यात्रा करते है। इनमें यात्रियों को नशीला पदार्थ सुंघा और सरकारी गाड़ी बताकर नगदी और गहने लूट लिया जाता है।