फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बवाना में महिला को बदमाशों ने दोबारा मारी गोली, हालत नाजुक

बवाना में महिला को बदमाशों ने दोबारा मारी गोली, हालत नाजुक

Tue, 23 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बवाना में महिला को बदमाशों ने दोबारा मारी गोली, हालत नाजुक
बवाना में महिला को बदमाशों ने दोबारा मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन


- छह अक्तूबर को लिवइन पार्टनर के साथ मारी थी गोली, युवक की हो गई थी मौत
- अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला दो बच्चों के साथ गांव में रह रही थी
- पुलिस को रंजिशन गोली मारने की आशंका

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना इलाके में सोमवार दोपहर बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। गोली उसके चेहरे पर लगी है। चौंकाने वाली बात यह है कि अक्तूबर के पहले हफ्ते में इसी महिला और उसके लिवइन पार्टनर को बदमाशों ने गोली मार दी थी, जिसमें युवक की मौत हो गई थी। जबकि महिला बच गई थी। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। वह अभी बयान देेने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ज्योति गैंगस्टर नीरज बवानिया की चचेरी बहन है।
पुलिस के अनुसार ज्योति अपने दो बच्चों के साथ बवाना के पन्ना मौजा गांव में रहती है। दोपहर में ज्योति को गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गोली ज्योति के गाल में लगी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि ज्योति अमित नाम के युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। अमित रेहड़ी पर चिकन बेचता था। गत छह अक्तूबर की रात बाइक सवार बदमाशों ने अमित और ज्योति को गोली मार दी थी। ज्योति को कुछ दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अक्तूबर को गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा था। पूछताछ में पता चला था कि दो बदमाशों ने उनपर गोली चलाई थी। शुरूआती जांच में रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि गोलीबारी में फरार बदमाश वारदात में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed