{"_id":"5bc921e8bdec2269bf7d6c57","slug":"153990804110-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता कालोनी में गोली मारकर कारोबारी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गीता कालोनी में गोली मारकर कारोबारी से लूट
Updated Fri, 19 Oct 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी को गोली मारकर बैग लूटा
बैग में कितने रुपये थे, पता लगा रही है पुलिस
जांघ पर गोली लगी, अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गीता कॉलोनी में बुधवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। जांघ पर गोली लगने से घायल शिवकुमार गुप्ता को पटपड़गंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैग में कितने रुपये थे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस शिवकुमार के बयान का इंतजार कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शिवकुमार परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहते हैं। इनकी पॉलिथीन की दुकान है। बुधवार रात करीब 10 बजे वह दुकान से घर लौट रहे थे। उनके बैग में कैश था। शमशान घाट के पास पुश्ते पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश बैग छीनने लगे।
विरोध करने पर एक बदमाश ने उनकी जांघ पर गोली मार दी और बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। बैग में कितने रुपये थे, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।