फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   150 साल पुराने ऐतिहासिक रथ से 15 किलो चांदी चोरी

150 साल पुराने ऐतिहासिक रथ से 15 किलो चांदी चोरी

Sun, 14 Oct 2018 06:49 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 06:49 AM IST
विज्ञापन
150 साल पुराने ऐतिहासिक रथ से 15 किलो चांदी चोरी
Demo Pic
चांदनी चौक स्थित प्राचीन दिगंबर लाल जैन मंदिर के 150 साल पुराने ऐतिहासिक रथ पर जड़ी 15 किलो चांदी चोरी हो गई। पंचायत ने रखरखाव करने वाले ठेकेदार के बेटे व उसके दोस्त पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता संतोष बाबू जैन (67) ने बताया कि उनकी चांदनी चौक स्थित किनारी बाजार में शादी के सामान की दुकान है। वह प्राचीन श्री अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर में मैनेजर भी हैं। पंचायत का गोदाम जामा मस्जिद इलाके में जगत सिनेमा के पास मौजूद है। यहां पंचायत के छोटे-बड़े कई रथ खड़े रहते हैं। इनमें 150 साल पुराना रथ भी है, जो साल में दो बार ही निकलता था। गोदाम की देखरेख का जिम्मा राजू नामक शख्स के पास है।
विज्ञापन


यहां राजू का बेटा अंकुर व उसका दोस्त सौरभ भी देखरेख का काम करते हैं। 15 सितंबर को संतोष बाबू गोदाम में किसी काम से गए तो उन्होंने देखा कि ऐतिहासिक रथ से चांदी गायब थी। संतोष बाबू को शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें उसमें अंकुर व सौरभ चांदी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed