{"_id":"5bc2998cbdec2269774ef9c8","slug":"153947992018-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड्स को प्रभावित करने के लिए करता था वाहन चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड्स को प्रभावित करने के लिए करता था वाहन चोरी
Updated Sun, 14 Oct 2018 06:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान लोनी, गाजियाबाद यूपी निवासी अमित कुमार (22) और हर्ष विहार, दिल्ली निवासी अंकित एर्फ विक्की (21) के रूप में हुई। अमित कुमार की कई गर्लफ्रेंड हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए वारदात करता था। इनके पास से चार बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के दस मामले सुलझाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
अपराध शाखा डीसीपी डा. जी रामगोपाल नायक के अनुसार हवलदार पंकज को सूचना मिली थी कि दो वाहन चोर चोरी की बाइक को बेचने दिल्ली आएंगे। इंस्पेक्टर कैलाश चंदर शर्मा की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दिल्ली से पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा किया है कि वह आवासीय पार्किंग से वाहनों की चोरी करते थे। दोनों ऐशों आराम की जिंदगी जीना चाहते थे। अमित कुमार का जन्म मुजफ्फरनगर, यूपी में हुआ था। इसके जन्म के बाद इसका पूरा परिवार लोनी गाजियाबाद आ गया था। ये विक्की उर्फ अंकित और रवि शर्मा के साथ वाहन चोरी करता था।
विज्ञापन