फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पिक-अप वैन ने मां-बेटे के कुचला, बेटे की मौत

पिक-अप वैन ने मां-बेटे के कुचला, बेटे की मौत

Tue, 09 Oct 2018 06:16 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
पिक-अप वैन ने मां-बेटे के कुचला, बेटे की मौत
पिकअप ने मां-बेटे को कुचला, किशोर की मौत
विज्ञापन

- पुलिस ने तीन दिन बाद मामला दर्ज कर आरोपी वैन चालक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में एक बेलगाम पिकअप वैन ने मां-बेटे को कुचल दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 13 वर्षीय किशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां का प्राथमिक इलाज कर छुट्टी दे दी। पुलिस कमरुद्दीन नगर निवासी चालक शिव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त अमित चावला के रूप में हुई है। वह मां सुमन चावला, पिता छोटेलाल, दो भाई और एक बहन के साथ मंगोलपुरी में रहता था। वह 9वीं कक्षा का छात्र था। छोटेलाल का नांगलोई में प्लास्टिक का गोदाम है। 3 अक्तूबर को सुमन बेटे अमित के साथ घर की ओर आ रही थी। नांगलोई में सूखी नहर के पास पिकअप ने मां-बेटे को कुचल दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। सुमन ने छह अक्तूबर को थाने पहुंचकर घटना के बारे में अपना बयान दिया। उसके बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज किया। हालांकि परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने में देरी की और इस दौरान पुलिस आरोपी पक्ष से समझौता करवाने की कोशिश करती रही। पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed