फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कोल फर्म के कलेक्शन एजेंट से लूट के मामले में सात गिरफ्तार

कोल फर्म के कलेक्शन एजेंट से लूट के मामले में सात गिरफ्तार

Tue, 09 Oct 2018 06:12 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
कोल फर्म के कलेक्शन एजेंट से लूट के मामले में सात गिरफ्तार
कोल फर्म के कलेक्शन एजेंट
विज्ञापन

से लूट के मामले में सात धरे
- गिरफ्तार बदमाशों में कोल डीलर का बेटा भी शामिल
- उसकी सूचना पर ही बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने कोल फर्म के कर्मचारी से लूटपाट के मामले में सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक कोल डीलर का बेटा भी शामिल है। पुलिस को बदमाशों के पास से 2.48 लाख रुपये, दो पिस्टल, चार कारतूस और तीन बाइक व एक स्कूटी मिली है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से चार मामले सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों ने कोल डीलर के बेटे की सूचना पर वारदात को अंजाम दिया था।
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि 30 सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने करोलबाग के एक कोल फर्म के कलेक्शन एजेंट अंकित से 4.70 लाख रुपये लूट लिए थे। जांच में पता चला कि बदमाशों को अंकित के बारे में पूरी जानकारी थी। यहां तक कि रुपये डिग्गी में है, इसकी भी जानकारी बदमाशों को थी। अतिरिक्त थाना प्रभारी गुलशन नागपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। किसी परिचित के शामिल होने की आशंका में पुलिस ने कोल डीलरों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने मंगोलपुरी में रहने वाले तीन बदमाशों राशिद, पिंटू और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस को दो पिस्टल, वारदात में इस्तेमाल बाइक और लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा मिला। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि गैंग का सरगना अमित कुमार है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर मंगोलपुरी निवासी अमित कुमार, सुल्तानपुरी निवासी राजीव, सुलेमान नगर निवासी मोनू और गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने पुलिस को बताया कि गौरव एक कोल डीलर का बेटा है। गौरव उसके दोस्त मोनू का क्लासमेट रहा है। बातचीत के दौरान गौरव ने अंकित के बारे में बताया था। जो फर्म के लिए कलेक्शन का काम करता है। गौरव ने अमित को बताया कि अंकित उसके पिता के पास से रुपये लेकर गया है। उसके बाद अमित ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार अमित आपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा है। उस पर चार मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य छोटे-मोटे काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed