{"_id":"5bb92102867a55686330f3dc","slug":"15388592438-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रद्द टिकट की मदद से एयरपोर्ट परिसर में घुसा विदेशी नागरिक धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रद्द टिकट की मदद से एयरपोर्ट परिसर में घुसा विदेशी नागरिक धरा गया
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित :: :
रद्द टिकट पर एयरपोर्ट परिसर में घुसे विदेशी को धरा
नई दिल्ली। रद्द टिकट की मदद से आईजीआई एयरपोर्ट परिसर में घुसे विदेशी को दबोचकर पर सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी अफ्रीकी देश इथोपिया का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने विदेशी नागरिक को टर्मिनल तीन के पास संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा। जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान यात्री के पास से अदीस अबाबा जाने का एक रद्द टिकट मिला। उसकी पहचान जेलालेम मिलियन के रूप में की गई। उसने बताया कि उसकी मां इथोपिया एयरलाइंस से अदीश अबाबा जा रही थी। उसे भी अपनी मां के साथ जाना था। लेकिन किसी कारणवश उसकी यात्रा स्थगित हो गई। उस मां को छोड़ने के लिए रद्द टिकट का इस्तेमाल कर एयरपोर्ट परिसर में घुस गया। ब्यूरो