फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अंतरराष्टीय ठगों की एक गिरोह का साइबर सेल ने किया पर्दाफाश

अंतरराष्टीय ठगों की एक गिरोह का साइबर सेल ने किया पर्दाफाश

Sat, 06 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्टीय ठगों की एक गिरोह का साइबर सेल ने किया पर्दाफाश
माइक्रोसॉफ्ट का इंजीनियर बता
विज्ञापन

करते थे विदेशियों से ठगी
दिल्ली में बना रखा था कॉल सेंटर, 24 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने अंतरराष्ट्रीय ठगों के गिरोह का पर्दाफाश कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, खुद को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का इंजीनियर बताकर ठगों का यह गैंग अमेरिका और यूरोप के लोगों से कंप्यूटर ठीक करने के बहाने ठगी करता था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधीन काम करने वाली साइबर सेल में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के नृपेंद्र कश्यप ने शिकायत कर कहा था कि दिल्ली में बड़ी संख्या में अवैध कॉल सेंटर चल रहे हैं। यहां से माइक्रोसॉफ्ट विंडो पर अमेरिका व यूरोप मैसेज भेजकर सिस्टम में खराबी की बात कही जाती थी। इसके बाद प्रति ग्राहक 100 से 500 डॉलर तक की ठगी की जाती है। पुलिस ने जांच के दौरान रोहिणी सेक्टर-7, द्वारका मोड, जनकपुरी, कीर्ति नगर, मोती नगर, हरि नगर, महिपालपुर, शाहदरा व ओखला फेज-दो में 10 कॉल सेंटर की पहचान की। इसके आधार पर साइबर क्राइम व स्पेशल सेल की दस टीमें बनाकर तीन अक्तूबर की मध्य रात्रि 10 जगह छापे मारे गए। टीम के साथ तकनीकी विशेषज्ञ भी थे। पुलिस का कहना है कि मौके पर माइक्रोसॉफ्ट का सपोर्ट सिस्टम, प्रशिक्षण सामग्री, कॉल रिकार्डिंग, पेमेंट गेटवे रिकॉर्ड जैसी तमाम चीजें मिलीं। कॉल सेंटर के मालिक समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी बताते हैं कि बीते चार साल में करीब बीस हजार लोगों के साथ ठगी की गई है।
विज्ञापन



मनोज तिवारी पहुंचे तैमूर नगर
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कालोनी के तैमूर नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रूपेश के परिजनों से मुलाकात की। मनोज तिवारी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में भाजपा उनके साथ खड़ी है। इस हत्याकांड की न्यायिक जांच कराने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed