{"_id":"5bb53d6c867a55013c43c0b1","slug":"15386043741-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दनकौर में कक्षा चार की छात्रा के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दनकौर में कक्षा चार की छात्रा के अपहरण का प्रयास
Updated Thu, 04 Oct 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
कक्षा चार की छात्रा के
अपहरण की कोशिश
- दो महिलाओं और दो युवकों ने किया कार में जबरन बिठाने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में कार सवार दो युवकों और दो महिलाओं ने बुधवार को कक्षा चार की एक छात्रा के अपहरण की कोशिश की। ग्रामीणों की आता देख आरोपी फरार हो गए। उधर, पुलिस इस संबंध किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
अच्छेजा बुजुर्ग गांव निवासी एक व्यक्ति की दस वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती है। उनका कहना है कि बुधवार सुबह उनकी बेटी स्कूल जा रही थी। गांव के बाहर एक कार में सवार एक नकाबपोश महिला ने उनकी बेटी को जबरन कार में बिठाने का प्रयास किया। बच्ची ने महिला के हाथ में काट लिया और उसके हाथ से बच्ची छूट गई। आरोप है कि इसके बावजूद कार में सवार अन्य युवकों ने बच्ची को भागकर पकड़ने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोगों का आता देख आरोपी कार में बैठ यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ फरार हो गए। बताया जाता है कि कार में दो महिलाएं और दो पुरुष थे। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।