फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सीलमपुर में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

सीलमपुर में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

Thu, 04 Oct 2018 03:24 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
सीलमपुर में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
सीलमपुर में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन

- वारदात के बाद आरोपी फरार, बच्ची अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । सीलमपुर इलाके में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बिल्डिंग में परिवार के साथ किराए पर रहने वाले लड़के ने मासूम को हवस का शिकार बनाया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मासूम को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। जबकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मासूम के साथ छेड़छाड़ हुई है। फिलहाल पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी बालिग है या नाबालिग इसकी भी जांच की जा रही है।

मासूम परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में किराए के मकान में रहती है। इसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। बिल्डिंग में आरोपी का भी परिवार रहता है। बुधवार को मासूम घर पर अकेली थी। परिवार के बाकी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम की मां इस बीच घर पहुंच गई। मासूम चिल्लाने लगी तो मां फौरन आरोपी के कमरे की ओर भागी। लेकिन वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed