फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रेस्टोरेंट में महिला की वीडियो बनाने के मामले में युवक गिरफ्तार

रेस्टोरेंट में महिला की वीडियो बनाने के मामले में युवक गिरफ्तार

Thu, 27 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में महिला की वीडियो बनाने के मामले में युवक गिरफ्तार
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


रेस्तरां के शौचालय में महिला की वीडियो बनाते पकड़ा

कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में गाजियाबाद से आया था दंपती
आरोपी हाउस कीपिंग करता था, कोर्ट ने जमानत पर छोड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्तरां के शौचालय में महिला की अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। नई दिल्ली जिला डीसीपी व दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने बताया कि कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी हाउस कीपिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसने पुलिसकर्मियों से भी बदतमीजी की थी। हालांकि कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में मंगलवार रात को गाजियाबाद से दंपती खाना खाने आया था। महिला शौचालय गई तो उसकी नजर वहां रखे मोबाइल पर पड़ गई। इस पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी विकास पाल को मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मोबाइल में और कई महिलाओं की भी वीडियो मिली। हालांकि महिला ने मोबाइल तोड़ दिया। महिला ने इसकी शिकायत 100 नंबर पर पुलिस को दी, लेकिन कनॉट प्लेस थाना पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि महिला ने पुलिस को न तो फोन दिया और न ही कोई लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वत: संज्ञान लिया और आरोपी तिलक ब्रिज निवासी विकास पाल को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। डीसीपी का कहना है कि हाउस कीपिंग का काम करने वाला युवक शौचालय में वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, तभी महिला ने उसे देख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed