{"_id":"5ba6976a867a557eaf187b27","slug":"15376443748-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर में भी पैसा लेने के बाद नहीं हुआ शौचालयों का निर्माण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवर में भी पैसा लेने के बाद नहीं हुआ शौचालयों का निर्माण
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेवर में भी रुपये लेने के बाद नहीं हुआ शौचालयों का निर्माण
अधिशासी अधिकारी ने 53 लोगों के खिलाफ दी शिकायत, एक किश्त हो चुकी है जारी
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 44 लाभार्थियों को मिली चुकी है दोनों किश्त
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर के बाद जेवर में भी स्वच्छ भारत मिशन की धनराशि बांटने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। 53 लाभार्थियों को एक किश्त जारी की जा चुकी है। जबकि, 44 लाभार्थी पहली और दूसरी किश्त ले चुके हैं, लेकिन किसी ने भी अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं कराया है। शनिवार को नगर पंचायत जेवर के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार शुक्ला ने जेवर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। स्वच्छ भारत मिशन अर्बन में शौचालय बनवाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत या नगर पालिका परिषद की होती है। शौचालय बनाने के लिए चार-चार हजार रुपये की दो किश्त लाभार्थी को दी जाती है। पहली किश्त शुरुआत में और दूसरी किश्त कुछ काम होने के बाद दी जाती है, लेकिन नगर पंचायत जेवर ने दोनों किश्त जारी कर दी। अधिशासी अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बिलासपुर में भी जारी हुआ पैसा
जेवर से पहले बिलासपुर में भी ऐसा ही मामला प्रकाश में आ चुका है। 45 लाभार्थियों को पैसा बांटा जा चुका है, लेकिन किसी ने निर्माण नहीं कराया है। लोगों का कहना है कि पैसे बांटने में गड़बड़ी की गई है। नियमों को ताक पर रखकर अधिशासी अधिकारियों ने पैसा जारी कर दिया। इसकी जांच होनी चाहिए।
मामला संज्ञान में नहीं है। नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। अगर किसी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
नवीन कुमार